जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥जय
एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी॥ जय...
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ जय...
पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥ जय...
'सूर' श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥ जय...
© 2020 BHAGWAN BHAJAN | All Rights Reserved | Developed by Techup Technologies Pvt. Ltd.