Diwali 2020 Kaju Katali Recipe | काजू कतली | Diwali 2020 Sweet Dishes Recipe | Kaju Katali Making Process & Ingredients
काजू की बर्फी या फिर कहे काजू कतली उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है| इस मिष्ठान को वर्णन की कोई ज़रुरत नहीं है और यह सबसे ज्यादा दीपावली के त्योहार पर उपहार में दी जाती है|
Ingrediant:
- काजू :1cup
- चीनी पीसी हुई चीनी (पाउडर):1/2 Cup
- पानी: 2 Tbsp
- इलाइची पाउडर: 1/4 Tsp
- देसी घी: 2 Tsp
काजू का पाउडर बनाये –
आप यह प्रक्रिया छोड़ सकते है अगर आपने पहले से ही काजू का पाउडर है तैयारी का समय – 2 मिनट
- काजू की बर्फी बनाने के लिए सामग्री|
- काजू को सूखे हुए ब्लेंडर जार में डाले| इसमें पानी की बूँद भी नहीं होनी चाहिए| और इस बात का भी ध्यान रखिये की जार में पहले से कोई महक न हो और जार के कोनो में कुछ लगा न हो|
- आप जानते ही होंगे की कई बार जार के कोनो में चीज़े लगी रह जाती है क्यूंकि साफ़ करते वक़्त वहा तक हमारा हाथ नहीं पहुच पाता|अगर ऐसा कुछ जार में पहले से लगा हुआ है उसे पहले साफ़ कीजिये जिससे की काजू की बर्फी में सिर्फ काजू की ही खुशबू आये और किसी चीज़ की नहीं|
- काजू का पाउडर बनाने के लिए इसे अच्छी तरह पीसे| अब इसे बाद में इस्तेमाल में लाने के लिए एक तरफ रख दे|
काजू कतली का पेस्ट बनाये पकाने का समय – 10 मिनट
- हम इसमें चीनी के पाउडर का इस्तेमाल इसलिए कर रहे है क्यूंकि काजू की बर्फी के तैयार होने के बाद इसमें चीनी की गाँठ न बन जाए| गाँठ मूह में आने से स्वाद ख़राब हो सकता है| आप रोज़मर्रा में इस्तेमाल में आने वाली चीनी भी इस्तेमाल में ला सकते है| हम चीनी को गरम करके पिघलायेंगे इसलिए आप घर में इस्तेमाल होने वाली चीनी भी इस्तेमाल कर सकते है|
- अब एक पैन में चीनी, पानी और इलाइची का पाउडर डालिए| पैन इतना बड़ा होना चाहिए जिसमे की यह सब सामग्री आराम से आ जाए और बिना किसी परेशानी के उबाल भी लग जाए|
- अब चुल्हे की आंच को तेज़ कर दे और पहला उबाल आने का इंतज़ार करे| इसमें 2-3 मिनट लग सकते है|
- पहला उबाल आने पर, चुल्हे की आंच को मध्यम कर दे|
- अब इसे 2 मिनट तक पकने दे और लगातार हिलाते रहे|
- अब 2 मिनट बाद इसमें काजू का पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाये|
- अब चुल्हे की आंच को तेज़ कर दे और पहला उबाल आने का इंतज़ार करे| इसमें 2-3 मिनट लग सकते है|
- पहला उबाल आने पर, चुल्हे की आंच को मध्यम कर दे|
- अब इसे 2 मिनट तक पकने दे और लगातार हिलाते रहे|
- अब 2 मिनट बाद इसमें काजू का पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाये|
काजू की बर्फी को आकार दे तैयारी का समय – 2 मिनट
- आपको यह प्रक्रिया करने के लिए पार्चमेंट पेपर या फिर बटर पेपर की ज़रुरत पड़ेगी| यह हम इसलिए इस्तेमाल में लायेंगे जिससे की पेस्ट बर्तन के साथ चिपक न जाए|
- साधरणतः केक की रेसिपी में हम ग्रीसिंग के लिए पार्चमेंट पेपर की जगह मक्खन उपयोग में लाते है परन्तु इस रेसिपी में मक्खन ठीक नहीं रहेगा|
- अब बटर पेपर या पार्चमेंट पेपर पर 1 चम्मच देसी घी लगाकर इसे चिकना कर ले|
- अब इस पेपर पर काजू कतली का पेस्ट डाल दे|
- अब इस कागज़ के एक कोने को मोड दे और बर्फी के पेस्ट को ढक दे| अब अपने हाथ से थोडा सा इस पेस्ट को दबाये और चपटा बना ले|
- बेलन की मदद से इस पेस्ट को इकसार चपटा बना ले|
- इस प्रक्रिया के खत्म होने पर, बर्फी को पिज़्ज़ा कटर की मदद से डायमंड के आकार में काट ले|
- काजू की बर्फी अब परोसने के लिए तैयार है|